Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The affection and trust of the public are the greatest assets: Dr. Arvind Sharma

जनता का स्नेह और विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी : डॉ. अरविंद शर्मा

Sun, 08 Nov 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The affection and trust of the public are the greatest assets: Dr. Arvind Sharma
फोटो - सोनीपत रोड पर कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री
गोहाना। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने शहरवासियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। शनिवार को सोनीपत रोड स्थित कार्यालय में उन्होंने क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी अपनों के साथ मिलकर खुशियां बांटने में है।
विज्ञापन

गोहाना के लोगों ने उन्हें हमेशा परिवार के सदस्य की तरह स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद दिया है। जनता का यही विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भाव का पर्व है। हमें इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि त्योहार सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

9 गोशालाओं को दिए 2 करोड़ रुपये के चेक
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को क्षेत्र की 9 गोशालाओं को 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। गाय की सेवा हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और संस्कारों से जुड़ी हुई है। गोशालाएं न केवल गोवंश के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और जीवों के प्रति करुणा का संदेश भी दे रही हैं। गोशालाओं को दी गई आर्थिक सहायता से गोवंश के लिए चारे, पानी, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed