फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The actual market value of 17 villages will be decided soon regarding the high tension line.

Sonipat News: हाईटेंशन लाइन को लेकर 17 गांव का वास्तविक मार्केट मूल्य जल्द होगा तय

Fri, 24 Apr 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The actual market value of 17 villages will be decided soon regarding the high tension line.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त को अपना मांगपत्र सौंपते किसान। स्रोत: मोर्चा - फोटो : Samvad
सोनीपत। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में हाईटेंशन लाइन से पीड़ित किसानों ने बैठक की। इसमें गांव जाजी से आईएमटी खरखौदा में जाने वाली हाईटेंशन लाइनों से करीब 10 गांव किसान पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने 30 जनवरी से लागू प्रदेश सरकार की नई मुआवजा पॉलिसी के तहत अपनी मार्केट रेट कमेटी की मांग रखी। इस पर उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को उचित निर्देश दिए और किसानों को आश्वस्त किया कि उनके हितों का संरक्षण किया जाएगा भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब ने कहा कि करीब 40 गांव के लोग एकजुट रहे।
विज्ञापन

इससे पावर ग्रिड मैनेजमेंट और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम पर किसानों का दबाव बना रहे। 30 जनवरी को हाईटेंशन लाइनों को भी मार्केट रेट कमेटी से लाभ के प्रावधान आ गए हैं। दहिया चौबीसा खाप के प्रधान उमेश दहिया ने बताया कि पावर ग्रिड की हाइटेंशन लाइन को लेकर माहरा गांव का मार्केट रेट 2 करोड़ 74 लाख रुपये तय हो चुका है। 17 गांव का वास्तविक मार्केट मूल्य जल्द तय होगा। इस दौरान सरपंच कवित, सुनील, महेंद्र, राजपाल, सूरज, नवीन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed