फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused of theft in Mahasar temple taken on remand

Sonipat News: महासर मंदिर में चोरी के आरोपियों को रिमांड पर लिया

Sun, 24 Nov 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
The accused of theft in Mahasar temple taken on remand
नारनौल। अटेली महासर में मंदिर से मूर्ति व छतर चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना अटेली की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अंकित उर्फ अन्नू और अजय उर्फ अज्जू वासी खुंदरोठ की ढाणी मांढण राजस्थान और अंकित उर्फ विकास निवासी बेरी बेगपुर झज्जर के रूप में हुई है। आरोपियों ने महासर अटेली के मंदिर से मूर्ति व छतर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपित नशे के आदी हैं, जिसके चलते चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अंकित उर्फ विकास के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed