फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused of robbing a truck kept changing his name and location for 17 years.

Sonipat News: ट्रक लूटने का आरोपी 17 साल तक नाम के साथ ठिकाने भी बदलता रहा

Tue, 27 Aug 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
The accused of robbing a truck kept changing his name and location for 17 years.
खरखौदा(सोनीपत)। गांव रोहणा से मशीन से भरे एक ट्रक को लूटकर फरार आरोपी को 17 वर्ष बाद काबू किया गया है। आरोपी कुंडली का सतनारायण 17 वर्षों से अपना नाम सत्ते करके अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था। जिसे क्राइम यूनिट सेक्टर-3 की टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

खरखौदा थाना पुलिस ने आरोपी सतनारायण को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। 16 जनवरी को बरोणा गांव का चालक अपने ट्रक में फरीदाबाद से काफी मशीन भरकर पुणे के लिए चला था। दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले ट्रांसपोर्टर बलवान ने शिकायत दी थी कि जब वह रोहणा गांव के पास पहुंचा तो उसके चालक को रुकवाकर ट्रक को लूट लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वारदात को अंजाम देने का एक आरोपी सतनारायण न केवल एरिया से फरार हो गया था बल्कि उसने अपने नाम को भी बदल लिया था।
विज्ञापन


-
सत्ते के रूप में पहचान बनाने के लिए रेहड़ी लगाकर फल बेचे
पकड़ में आए आरोपित सतनारायण ने न केवल अपनी पहचान सत्ते के रूप में बना ली, बल्कि इस दौरान अपने ठिकाने भी बदलता रहा। सतनारायण कभी ट्रक चालक का काम करता रहा तो कभी उसने रेहड़ी लगाकर फल भी बेचे, लेकिन सतनारायण इस दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देता रहा, सोनीपत जिले में उस पर अलग-अलग थानों में चोरी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य राज्यों सहित उस पर करीब 25 केस दर्ज हैं। इस दौरान वह गुरुग्राम, रुड़की सहित हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में समय काटता रहा। पुलिस की तरफ से आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था, अब आरोपी पकड़ में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed