फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused of raping arrested after taking away the teenager

किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोपी काबू

Fri, 15 Apr 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The accused of raping arrested after taking away the teenager
सदर थाना क्षेत्र से किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रोहतक के गांव का रहने वाला अमित है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 27 जून, 2021 की रात को अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन सुराग नहीं लग सका था। जिस पर 29 जून, 2021 को सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसके बाद से किशोरी का सुराग नहीं लग सका था। 2 अप्रैल को किशोरी को बरामद किया गया था। उसने पुलिस को बताया कि रोहतक का अमित उसे बहकाकर ले गया था। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में अमित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा जोड़ दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए अब एसआई रामकुमार की टीम ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed