{"_id":"623dfc238fe6cf06d7580ed2","slug":"the-accused-of-murdering-a-young-man-with-a-knife-was-sent-to-jail-sonipat-news-rtk6420527125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोपी गया जेल, साथी की तलाश में दबिश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोपी गया जेल, साथी की तलाश में दबिश तेज
विज्ञापन
गोहाना रोड स्थित नंदी चौक के पास एसएम हिंदू स्कूल के गेट पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। आरोपी को अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में फरार मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
श्याम नगर के रहने वाले अमन ने 24 मार्च को सिटी थाना पुलिस को बताया था कि उसका बड़ा भाई सोनू उर्फ शिव (25) ढोल बजाने के साथ सफाई का काम करता था। वह 23 मार्च की रात को खाना खाकर बाहर घूमने गया था। बाद में जब वह भी बाहर गया था तो उसने देखा था कि एसएम हिंदू स्कूल के गेट के पास मूलरूप से गांव दुभेटा फिलहाल इंडियन कॉलोनी का अर्जुन और आर्य नगर काठमंडी का प्रदीप उसके भाई के साथ झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने उसके भाई पर चाकू से वार कर दिया था। बाद में वह फरार हो गए थे। अस्पताल में सोनू को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने अमन के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी अर्जुन की तलाश के लिए दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, चाकू अर्जुन लेकर फरार हो गया था। उसे गिरफ्तार कर चाकू को बरामद किया जाएगा।
वर्जन
युवक पर चाकू से हमला कर हत्या करने के आरोपी प्रदीप को अदालत में पेश किया, जहां उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। उसके साथी अर्जुन की तलाश की जा रही है। अर्जुन के साथ ही सोनू की कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत