{"_id":"68b0bce915c0423a2101efe3","slug":"the-accused-of-kidnapping-a-teenager-is-absconding-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141414-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्त से दूर
Fri, 29 Aug 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से 16 वर्षीय किशोरी डेढ़ माह से लापता हो गई थई। किशोरी के पिता ने एक युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन पुलिस न तो आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है और न ही किशोरी को ढूंढ पाई है। इस बीच मुकदमे में दो जांच अधिकारी बदल गए हैं।
किशोरी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी सात जुलाई से लापता है। उनका आरोप है कि नैना ततारपुर गांव निवासी सावंत उनकी बेटी को अगवा करके ले गया है। 12 जुलाई को उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया मगर संजीदगी नहीं दिखाई।
डेढ़ महीने बाद भी न तो आरोपी को गिरफ्तार कर सकी और न ही बेटी को बरामद कर सकी। इस बीच दो जांच अधिकारी बदल गए। नए जांच अधिकारी को उन्होंने कहा तो बोले की बाद में मामले को देखेंगे।