फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused of firing on a car due to a quarrel was taken on a production warrant

Sonipat News: झगड़े के रंजिश में गाड़ी पर फायर करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Sun, 22 Dec 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing on a car due to a quarrel was taken on a production warrant
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली ने झगड़े के रंजिश में गाड़ी पर फायर करने के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट किया है। आरोपी गांव जसराणा निवासी पारस है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सिक्का कॉलोनी निवासी सौरभ ने 9 सितंबर को सदर थाना में शिकायत दी थी कि 25 अगस्त को बस अड्डे के पास पारस व ललित उर्फ नोनू, बादल, आकाश व विशाल चोपड़ा से उनका झगड़ा हुआ था। उन्होंने सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। 9 सितंबर को देर शाम वह अपनी कार में दोस्त संजय व विशाल के साथ शादीपुर में अपने दोस्त दिपांशु के पास मिलने गए थे। वहां गली के मोड़ पर पारस अपने दोस्त के साथ खड़ा मिला था। पारस ने पीछे से फायर कर दिया था। उन्हें कई गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। जब उन्होंने अपनी कार को पीछे किया को पारस व उसका दोस्त भाग गए थे। आरोपी पारस ने झगड़े का बदला लेने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर उन्हें जान से मारने की नीयत से गाड़ी पर फायर किए थे। इस पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब क्राइम यूनिट कुंडली ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पारस को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed