{"_id":"66b6c58d3bb84d20d10b9d0d","slug":"the-accused-carrying-the-prize-money-for-killing-a-woman-was-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122753-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला की हत्या करने के मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला की हत्या करने के मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार
Sat, 10 Aug 2024 07:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के खरखौदा में महिला की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ क्राइम यून
खरखौदा। छाेटूराम कॉलोनी में पीर पर प्रसाद वितरित करने गई महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी छोटूराम कॉलोनी निवासी राजेश को क्राइम यूनिट खरखौदा ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच हजार के इनामी आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
छाेटूराम कॉलोनी निवासी धीरज ने 1 अगस्त को शिकायत दी थी कि उनकी 48 वर्षीय मां इंदुबाला पीर बाबा पर प्रसाद वितरित करने गई थीं तभी रोहतक मार्ग निवासी राजेश ने उनकी मां को गोली मार दी थी। राजेश के साथ उनकी जान-पहचान थी, लेकिन बाद में पैसों के लेनदेन के साथ जमीनी विवाद में उनका मनमुटाव हो गया था। आरोपी राजेश ने उनकी गाड़ी भी अपने नाम करवा ली थी। न्यायालय में भी उनका मुकदमा चला हुआ है। इसी की रंजिश रखते हुए आरोपी राजेश ने प्रसाद बांटने के लिए गई उनकी मां को गोली मार दी थी। उनकी मां की घटना के दो दिन बाद दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी राजेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। अब एएसआई संजय ने अपनी टीम के साथ आरोपी राजेश को खरखौदा से ही गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि उससे वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करने के साथ ही हत्या के पीछे के कारणों को लेकर गहनता से पूछताछ की जा सके।