{"_id":"68b360f2cad2bb272c0930b7","slug":"the-accused-arrested-in-the-case-of-attacking-a-youth-with-a-rod-and-a-stick-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141481-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक पर रॉड व डंडे से हमले करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक पर रॉड व डंडे से हमले करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sun, 31 Aug 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रॉड और डंडों से हमला कर युवक को गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी समीर निवासी सिक्का कॉलोनी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
10 मार्च को प्रदीप निवासी एटलस रोड, सोनीपत ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी थी कि 8 मार्च की रात आठ बजे 15 अज्ञात लोग उनकी दुकान में घुस गए और उन पर रॉड और डंडे से हमला कर दिया। उसे गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर पहले ही एक नाबालिग और एक अन्य आरोपी जिशन उर्फ जस्सु को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को तीसरे आरोपी समीर उर्फ सैम को गिरफ्तार किया है। समीर के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।