फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused arrested for selling liquor to labourers near a brick kiln

Sonipat News: ईंट भट्ठे के पास लेबर को शराब बेचता आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for selling liquor to labourers near a brick kiln
खरखौदा। सैदपुर चौकी पुलिस की तरफ से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यक्ति ईंट भट्ठे के पास शराब रखकर उसे लेबर को बेचने का काम करता था। आरोपी ने अपनी पहचान सोहटी के प्रवीन के रूप में दी है। पुलिस गश्त करते हुए जब सोहटी में ईंट भट्ठे के पास पहुंची तो उन्हें किसी ने बताया कि एक व्यक्ति किराना की दुकान के पास शराब का अवैध धंधा चला रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने शराब के साथ व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास से 30 पव्वे, 7 अद्धे व 11 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी इसके लिए कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाए। जिस पर पुलिस ने आरोपी को शराब सहित अपने कब्जे में लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed