फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Terror spread by firing in the air outside two houses late at night

Sonipat News: देर रात दो घरों के बाहर हवाई फायर कर फैलाई दहशत

Thu, 17 Apr 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Terror spread by firing in the air outside two houses late at night
गोहाना। देर रात दो स्थानों पर घरों के बाहर बाइक सवार युवक हवाई फायर कर भाग गए। हवाई फायर किए जाने से दोनों स्थानों पर दहशत फैल गई। आदर्श नगर में मिस्त्री के घर बाइक सवार चार युवक फायर कर भाग गए। उन्होंने भागते हुए धमकी देकर कहा पन्नू बाज ग्रुप। वहीं बाद में देवीपुरा में एक घर के बाहर हवाई फायर किए। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर हवाई फायर करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आदर्श नगर निवासी अरुण ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह एसी व वॉशिंग मशीन की रिपेयरिंग का काम करते हैं। उन्होंने अपनी दुकान खोल रखी है। वह मंगलवार रात साढ़े 10 बजे काम कर घर पहुंचे और खाना खाने लगे। तभी गोली चलने की आवाज आई तो वह दौड़कर घर के बाहर आए। उन्होंने देखा की बाइक पर चार युवक सवार थे और पन्नू बाज ग्रुप का नाम ले रहे थे। इनमें एक युवक देवीपुरा कॉलोनी का चंद्रमोहन था। करीब एक साल पहले चंद्रमोहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे झगड़ा किया था। उस समय भी उसने उनके घर के सामने फायरिंग करने की कोशिश की थी। तब भी मुकदमा दर्ज करवाया था। उसी रंजिश में चंद्रमोहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अब फिर फायरिंग की है। घर के बाहर दो खोल मिले हैं। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


देवीपुरा कॉलोनी में किया हवाई फायर

देवीपुरा कॉलोनी निवासी कुलदीप ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि मंगलवार रात सवा 11 बजे वह अपने घर की छत पर खड़े थे। वहीं उनके भाई सूरज गेट के सामने चारपाई पर बैठे थे। कुछ देर बाद बाइक पर तीन युवक उनके घर के बाहर आए। बाइक सवार सुमित ने हथियार निकालकर हवाई फायर कर दिया। दो युवकों की पहचान नहीं हुई। युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। सूचना के बाद शहर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed