फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   tent house onwr murder

टेंट हाउस संचालक की रस्सी से गला दबाकर हत्या, शव को दुकान में सामान के नीचे दबाया

Sat, 27 Jun 2020 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
tent house onwr murder
tent house onwr murder
गोहाना। गांव महमूदपुर में शुक्रवार रात टेंट हाउस संचालक की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर उसका शव दुकान में ही टेंट के सामान के नीचे दबा दिया गया। हमलावरों ने दुकान से ही रस्सी उठा कर वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह मालिक का बेटा दो कारिंदों के साथ सामान देने पहुंचा और तख्त से सामान उठाया तो पिता का शव मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव जागसी निवासी कर्मबीर सिंह करीब तीन साल से परिवार के साथ गोहाना के सेक्टर-7 में किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी तीन बहनें कमला, रोशनी व किताबो गांव महमूदपुर में शादीशुदा हैं। कर्मबीर सिंह करीब 20 साल से गांव महमूदपुर के बस स्टैंड के निकट साहिल टेंट हाउस के नाम से दुकान चलाते थे। गांव बुसाना में किसी कार्यक्रम के लिए शनिवार सुबह जल्दी टेंट का सामान भिजवाना था, जिसके चलते कर्मबीर सिंह शुक्रवार रात को दुकान पर ही रुक गए थे। बेटा अमन रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान पर पिता का खाना देकर गांव महमूदपुर में अपनी बुआ कमला के घर जाकर सो गया। शनिवार सुबह अमन दो कारिदों के साथ दुकान पर पहुंचा और गोदाम से टेंट का सामान उठा कर गांव बुसाना चले गए। गांव बुसाना में टेंट गाड़ कर अमन दोनों कारिदों के साथ वापस दुकान पर पहुंचा। अमन ने अपने पिता के दोनों मोबाइल नंबरों पर कई बार संपर्क किया लेकिन घंटी जाने के बाद कॉल रिसीव नहीं की गई। अमन ने देखा कि उनके पिता कर्मबीर की कमीज दुकान पर रखी है। इस पर अमन को संदेह हो गया और तख्त पर रखे टेंट के सामान को हटाया तो उसके नीचे उनके पिता का शव मिला। कर्मबीर के गले में टेंट का रस्सा और चेहरे पर सफेद चादर लिपटी मिली। चेहरे पर तीन जख्म भी थे। घटना का पता लगते ही दुकान के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही एएसपी उदय सिंह मीणा और सदर थाना के प्रभारी जयप्रकाश मौके पर पहुंचे। अमन ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पिता से रंजिश रखते हुए गला घोंट कर हत्या की है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

--
कर्मबीर के बेटे अमन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। जल्द हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयप्रकाश, प्रभारी, सदर थाना गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed