{"_id":"6737bb465d60e882f1049697","slug":"tennismdu-team-becomes-champion-by-defeating-jamia-and-delhi-university-sonipat-news-c-197-1-snp1007-127764-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टेनिस... जामिया और दिल्ली विवि को हरा एमडीयू की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टेनिस... जामिया और दिल्ली विवि को हरा एमडीयू की टीम चैंपियन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय टेनिस प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के लड़कियों के फाइनल मुकाबले में एमडीयू ने दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम को 2-1 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, लड़कों के वर्ग में एमडीयू ने दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया काे 3-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विश्वविद्यालय के खेल निदेशक और आयोजन कमेटी के सचिव डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल के मुकाबले कराए गए। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में कांस्य पदक के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली व पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की टीम भिड़ीं। जामिया मिलिया इस्लामिया की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 2-0 से जीत हासिल कर कांस्य पदक जीता। लड़कियों के वर्ग में दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली ने रजत पदक जीता। वहीं, लड़कों के वर्ग में जामिया मिलिया इस्लामिया की टीम ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
निखिल हुड्डा ने बताया कि टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालय से पुरुषों की 36 व महिलाओं की 27 टीम ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में टेनिस प्रतियोगिता 12 से 15 नवंबर तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियाें में महर्षि दयानंद की टीम ने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।