फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tennis competition winner Aditya Malik welcomed

Sonipat News: टेनिस प्रतियोगिता के विजेता आदित्य मलिक का किया स्वागत

Sat, 22 Feb 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tennis competition winner Aditya Malik welcomed
फोटो 29- सोनीपत के ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल में निदेशक ध्रुव जैन व प्राचार्य गीता चोपड़ा के साथ
सोनीपत। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की टेनिस प्रतियोगिता के विजेता आदित्य मलिक का ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल (जी-3) में स्वागत किया गया। टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन गोहाना की भगत हंसराज टेनिस अकादमी में किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में आदित्य मलिक ने अपनी जीत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन सुधीर जैन, कार्यकारी प्रबंधक संजय जैन, निदेशक ध्रुव जैन व प्राचार्य गीता चोपड़ा ने आदित्य मलिक को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक ध्रुव जैन ने बताया कि कक्षा छठी का छात्र आदित्य मलिक पढ़ाई के साथ खेलों में भी मेहनत के साथ आगे बढ़ रहा है। इससे पहले भी वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-12 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में खिताब जीत चुका है। आदित्य मलिक ने राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भी सोनीपत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना जलवा दिखाया है। आदित्य मलिक की माता रितु रानी व पिता संदीप कुमार ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। समन्वयक नीरजा, महक, गीता राणा, नमिता, रेखा जैन, मधु, मीनाक्षी, मोनिका, बीना, खेल प्रभारी संजीत, पीटीआई राखी, प्रशिक्षक हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed