फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tender for beautification of Lahari Singh Park opened

Sonipat News: लहरी सिंह पार्क के सुंदरीकरण का टेंडर खोला

Mon, 09 Feb 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tender for beautification of Lahari Singh Park opened
फोटो 17: सोनीपत के गन्नौर में ​स्थित लहरी सिंह पार्क। संवाद - फोटो : स्वयं
गन्नौर। शहर के बीच में स्थित लहरी सिंह पार्क को नगर पालिका ने आधुनिक रूप देने के लिए 2.49 करोड़ रुपये का टेंडर खोला है। पार्क में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सुविधाएं होंगी। नपा की योजना के अनुसार पार्क में बच्चों के लिए सुरक्षित और आकर्षक किड जोन तैयार किया जाएगा। इसमें आधुनिक झूले व खेल उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पार्क में क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए नेट एरिया तैयार किया जाएगा। नए सिरे से स्वच्छ और आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। पार्क में दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा और अलग एरिया होगा। बुजुर्गों के लिए शांत वातावरण में बैठने की व्यवस्था, चौड़े वॉकिंग ट्रैक और हरियाली से सजे लाॅन विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा लोगों की सुविधा को ध्यान में रख कर व्यवस्थित पार्किंग सुविधा भी पहली बार दी जाएगी। सुरक्षा के लिए पूरे पार्क को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। शाम को सुंदरता बढ़ाने के लिए आकर्षक लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा। पार्क में दो मुख्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरी सिंह पार्क के सुंदरीकरण का टेंडर खोल दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सुंदरीकरण के बाद यह पार्क न केवल मनोरंजन का केंद्र बनेगा बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक गतिविधियों और शहर की नई पहचान का प्रतीक भी होगा। -अरुण त्यागी, चेयरमैन, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed