{"_id":"66ad24895bdc5a147a05aae6","slug":"tender-allotted-to-catch-1000-destitute-animals-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122315-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 1000 बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर अलॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 1000 बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर अलॉट
Fri, 02 Aug 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के गोहाना में आदर्श नगर की गली में घूम रहे बेसहारा पशु। संवाद
गोहाना। नगर परिषद की ओर से एजेंसी को शहर के एक हजार बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर अलॉट कर दिया गया है। एजेंसी को बड़े पशु के 836 रुपये व छोटे पशु के 336 रुपये का प्रति पशु भुगतान किया जाएगा। एजेंसी की तरफ से जल्द ही बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
शहरवासी गलियों व सड़कों पर बेसहारा पशुओं से परेशान हैं। शहरवासियों ने नगर परिषद से कई बार बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग है। जिसके चलते नगर परिषद ने टेंडर अलॉट कर इन पशुओं को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ लिया जाएगा। शहरवासियों का कहना है कि बेसहारा पशुओं की वजह से शहर में रोजाना हादसे हो रहे थे।
वर्जन
नगर परिषद की तरफ से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए एजेंसी को टेंडर अलॉट कर दिया गया है। इन बेसहारा पशुओं को पानीपत रोड स्थित नंदीशाला में भेजा जाएगा। जल्द ही शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना