फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Temples echoed with the praises of Mother Goddess, Mother Brahmacharini was worshiped as per rituals.

Sonipat News: मां के जयकारों से गूंजे मंदिर, विधि विधान से की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Wed, 10 Apr 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Temples echoed with the praises of Mother Goddess, Mother Brahmacharini was worshiped as per rituals.
फोटो 30- सोनीपत के चिटाने वाली माता मंदिर में नवरात्र पर भजन गाती महिलाएं। संवाद
सोेनीपत। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को भक्तों ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्चारिणी की विधि-विधान से पूजा की। मंदिरों में दिन भर मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर मत्था टेका और घर-परिवार व समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिरों में मां की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। भक्तों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे दिन वीरवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। बाघ पर सवार मां दुर्गा की तीसरी शक्ति देवी चंद्रघंटा के मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान हैं। इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इनकी आराधना से साधकों को चिरायु, आरोग्य, सुखी व संपन्न होने का वरदान प्राप्त होता है और स्वर में दिव्य, आलौकिक माधुर्य का समावेश हो जाता है।
विज्ञापन


ऐसे करें पूजन
पंडित अमित शौनक ने बताया कि माता चंद्रघंटा की आराधना ऊं देवी चंद्रघंटायै नम: का जप करके की जाती है। माता चंद्रघंटा को सिंदूर, अक्षत, गंध, धूप, पुष्प अर्पित करें। मां को दूध से बनी हुई मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं। नवरात्र के हर दिन नियम से दुर्गा चालीसा व दुर्गा आरती करें। विधि विधान से पूजा अर्चना करने से मां प्रसन्न होगी। मां चंद्रघंटा की कृपा से ऐश्वर्य व समृद्धि के साथ सुखी दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed