फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager's parents arrested in gym operator's murder case

Sonipat News: जिम संचालक की हत्या मामले में किशोरी के माता-पिता गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager's parents arrested in gym operator's murder case
सोनीपत : गांव मल्हा माजरा में जिम संचालक की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया, वहीं उसके पति को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


गांव मल्हा माजरा निवासी रवि ने 4 जून को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि उनके छोटे भाई राहुल गांव में ही जिम चलाते थे। छह माह पहले उनके भाई के जिम में गांव की एक लड़की भी अभ्यास करने आती थी। इससे दोनों की अच्छी पहचान हो गई और वह आपस में बातचीत करने लगे। इसका किशोरी के परिजनों को पता लग गया था। जिस पर राहुल ने लड़की के पिता के सामने गलती मान ली थी। साथ ही आश्वासन दिया था कि वह कभी लड़की से बातचीत नहीं करेगा। उसके बावजूद लड़की के परिजन उनके भाई से रंजिश रख रहे थे। रवि ने बताया कि मंगलवार सुबह भाई रवि का जिम बंद मिलने पर वह तलाश को निकले तो किशोरी अपने घर से पिता, मां, भाई और दादा के साथ निकली थी। वह हाथों में डंडे, हॉकी व जेली लिए थे। उन्होंने कहा था कि तेरे भाई की हत्या कर दी है। उनका भाई किशोरी के घर लहूलुहान हालत में मृत मिला था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


वर्जन
आरोपी किशोरी के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के पिता को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
देवेंद्र कुमार, कुंडली थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed