फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager's body found drowned during Yamuna bath

यमुना स्नान के दौरान डूबे किशोर का शव बरामद

Thu, 07 Oct 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found drowned during Yamuna bath
केसर। फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
श्राद्ध (पितृ विसर्जनी) की अमावस्या पर यमुना के मिमारपुर घाट पर स्नान करते हुए डूबे किशोर का शव वीरवार को घाट के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष पूर्ण होने पर बुधवार को अमावस्या पर गांव फाजिलपुर का केसर (14) अपने पिता कर्मबीर व छोटे भाई करण के साथ यमुना के मिमारपुर घाट पर स्नान करने गया था। कर्मबीर ने छोटे बेटे करण को स्नान कराने के बाद यमुना किनारे बैठा था। बाद में कर्मबीर व केसर यमुना में स्नान करने गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से पिता-पुत्र डूबने लगे तो कर्मबीर किसी तरह बाहर आ गया था, लेकिन केसर डूब गया था। उसके बाद से प्रशासन की मदद से उसकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया था। वीरवार को मिमारपुर घाट पर केसर का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। केसर आठवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन

वर्जन
यमुना में स्नान करते हुए मिमारपुर घाट पर डूबे किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed