फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager found at Moradabad railway station, telling himself a resident of Sonipat

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला किशोर, खुद को बता रहा सोनीपत निवासी

Sat, 07 May 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager found at Moradabad railway station, telling himself a resident of Sonipat
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिला सत्यम बाल कल्याण समिति के सदस्यों के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला करीब 14 वर्षीय किशोर खुद को सोनीपत निवासी बता रहा है। किशोर को सोनीपत लाकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंपा गया है। सीडब्ल्यूसी ने किशोर के परिजनों को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक) ममता शर्मा ने बताया कि परिजनों के न मिलने तक वह किशोर विकास सदन में रहेगा।
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन अनीता शर्मा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य नाहिद खान शुक्रवार को एक किशोर को समिति के पास लेकर आए। उन्होंने बताया किशोर 26 अप्रैल को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सत्यम, पिता का नाम अनिल व माता का नाम मीना बताया। खुद को तीन बहन भाइयों में मंझला बताते हुए बड़ी बहन का नाम पूनम व छोटे भाई का नाम छोटे बताया। सत्यम ने खुद को सोनीपत का निवासी बताया। वह अपने घर की सही से जानकारी नहीं दे पा रहा। अनीता शर्मा ने बताया कि सत्यम के परिजनों का पता लगाने के लिए उसके बताए अनुसार स्थानों पर ले जाया गया, लेकिन अभी तक परिजनों को खोजने में सफलता नहीं मिल सकी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सत्यम के विषय में कोई भी जानकारी मिलती है तो लघु सचिवालय स्थित सीडब्ल्यूसी, जिला बाल संरक्षण कार्यालय को सूचित करें।
विज्ञापन

संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक) ममता शर्मा ने बताया कि जब तक सत्यम के परिजन नहीं मिलते, तब तक उसे एटलस रोड स्थित किशोर विकास सदन में पूर्ण सुविधाओं के साथ रखा जाएगा। सत्यम की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी, ताकि अधिकाधिक जानकारी जुटाई जा सके। सत्यम के अनुसार उसके पिता टॉफी बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed