फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager dies in suspicious condition, father performed last rites in the early hours

संदिग्ध अवस्था में किशोरी की मौत, तड़के पिता ने किया अंतिम संस्कार

Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies in suspicious condition, father performed last rites in the early hours
गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना वीरवार रात को गन्नौर पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस टीम गांव में पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

वीरवार रात को गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले कुछ लोग गन्नौर थाना में पहुंचे और डीएसपी व थाना प्रभारी से मुलाकात की। आरोप है कि गांव में 15 वर्षीय किशोरी की बुधवार रात को संदिग्ध हालत में मौत के बाद पिता ने वीरवार तड़के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ लोगों ने मामले में हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। जिस पर पुलिस टीम देर रात गांव में पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस लडक़ी के परिजनों से भी बातचीत कर रही है। देर रात तक पुलिस ने इस संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने की बात कही है। मामले को लेकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है अभी मौत के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। डीएसपी जोगेंद्र राठी ने बताया कि किशोरी की मौत के मामले में उसके पिता पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस मामले में गहनता से जांच की तथ्य जुटाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed