फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager and girl raped

किशोरी और युवती से किया दुष्कर्म

Fri, 16 Oct 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teenager and girl raped
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी व युवती के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। आरोप है कि किशोरी से उसके रिश्ते में फूफा और युवती से परिचित महिला के साथी ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 15 वर्षीय किशोरी की मां ने बताया कि वह और उसका पति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। दोनों 13 अक्तूबर को ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान दिल्ली से उनका रिश्तेदार राकेश घर आ गया। इस समय उसकी बेटी और बेटा अकेले थे। रिश्ते में बेटी के फूफा लगने वाले आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उधर, सदर थाना क्षेत्र में किराये पर रह रही युवती का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाली परिचित महिला की मदद से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महिलाओं ने दहेज प्रताड़ना का केस कराया दर्ज
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों की रहने वाली तीन महिलाओं ने दहेज प्रताड़ना के मुकदमे दर्ज कराए हैं। सिटी थाना क्षेत्र की विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। वहीं सदर थाना के गांव की महिला ने अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव की विवाहिता ने महिला थाना में शिकायत देकर ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed