फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager and girl accused of rape

Sonipat News: किशोरी व युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 05 Apr 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Teenager and girl accused of rape
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक किशोरी व युवती से दुष्कर्म करने के मामले सामने आए हैं। पीड़ित किशोरी की मां व युवती के बयान पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए। पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। महिला ने बताया कि उनके पति बीमार होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने बताया कि वह उसे उनके पिता के पास अस्पताल में छोड़ देगा। वह उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में गांव के पास छोड़कर भाग गया। बेटी ने उन्हें मामले से अवगत कराया। इसके बाद सदर थाना पुलिस को बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


वहीं सदर थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने पुलिस को बताया कि उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है। युवती ने बताया कि आरोपी से उनकी जान पहचान हो गई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया। जब शादी को कहा तो वह बहाने बनाने लगा। जिस पर युवती ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed