{"_id":"64f0eb0a46e025bf63089754","slug":"teenage-girl-who-came-to-her-maternal-uncles-house-dies-after-being-hit-sonipat-news-c-197-1-snp1003-5317-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मामा के घर आई किशोरी की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मामा के घर आई किशोरी की चपेट में आने से मौत
Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास सोनीपत से जींद जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि भिवानी जिले के गांव बामला की रहने वाली तमन्ना (14) अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर्व के मौके पर मामा के घर गांव बड़वासनी आई थी। वह बुधवार दोपहर घर से बिना बताए निकल गई और खेलते हुए रेलवे लाइन पर पहुंच गई। तभी सोनीपत से जींद जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। संवाद