फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Technical fault in AQI measuring device

Sonipat News: एक्यूआई मापक यंत्र में आई तकनीकी खराबी

Tue, 17 Oct 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in AQI measuring device
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर में शामिल सोनीपत में प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के पीछे एक्यूआई मापक यंत्र में तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के बाद भी सोनीपत में शनिवार को एप पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 321 दिखाई दे रहा था। एक्यूआई बढ़ते देख प्रदूषण विभाग हरकत में आया तो मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में लगे एक्यूआई मापक यंत्र में तकनीकी गड़बड़ी का पता लगा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से संचालित मापक यंत्र की सोमवार को कैलीब्रेशन (अंश शोधन) की गई। इसे जल्द शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से एक्यूआई मापक यंत्र स्थापित किया गया है। इस मीटर से दो दिन पहले सोनीपत का एक्यूआई 321 दर्ज किया गया था। इससे एक दिन पहले भी यह 300 के करीब था। जांच में इसमें तकनीकी खराबी मिली है। अब इसे ठीक किया जा रहा है। विभाग के अनुसार सोमवार को एक्यूआई 236 दर्ज किया गया। यह भी स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसे लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब तक 71 साइट को कंस्ट्रक्शन व डिमोलेशन को लेकर रजिस्ट्रेशन करने के लिए नोटिस दिए गए हैं। सड़कों पर पानी के छिड़काव को लेकर एप के जरिए नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


ग्रैप नियमों के तहत विशेष प्लान लागू है। ग्रैप के स्टेज के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है। मुरथल में स्थापित एक्यूआई मापक यंत्र में तकनीकी खराबी आ गई थी। उसे दुरुस्त किया जा रहा है। मंगलवार तक इसे ठीक कर दिया जाएगा। -प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed