Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teams of ward number 12 and 13 are winners in T-20 cricket competition.

Sonipat News: टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में वार्ड नंबर 12 व 13 की टीमें विजेता

Sun, 17 Mar 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Mar 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Teams of ward number 12 and 13 are winners in T-20 cricket competition.
सोनीपत के खरखौदा में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम अपने मेंटोर के साथ। संवाद
खरखौदा। प्रयास संगठन की ओर से रविवार को रोहतक रोड पर खेल मैदान पर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें वार्ड 12 और 13 की टीमें विजेता रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मैच का टांस संगठन प्रधान नवीन दहिया ने करवाया। वार्ड 13 की टीम ने टांस जीता और वार्ड पांच से पहले बल्लेबाजी करवाई। वार्ड 5 की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 74 रन बनाए लेकिन वार्ड 13 की टीम ने 13 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया व 8 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ दी मैच का खिताब कुलदीप दहिया ने साहिल अत्री को दिया। दूसरे मैच में वार्ड 12 की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी की, वार्ड 4 की टीम ने 15.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए वार्ड 12 की टीम ने 14 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। दूसरे मैच में मैन ऑफ दी मैच वार्ड 12 की टीम से मोहित को मिला। मेंटोर भाजपा नेता प्रीतम खोखर, डाॅ. राजबीर सैनी, अधिवक्ता कमल शर्मा व डॉ. अनिल दहिया इस दौरान मौजूद रहे। संगठन प्रधान व आयोजक नवीन दहिया ने कहा कि वार्ड 13 व वार्ड 12 प्वाइंट टेबल सिस्टम में पहुंची हैं। जहां ग्रुप बी से आने वाली एक और टीम के साथ 2-2 मैच खेलेंगी व फिर बेहतर प्रदर्शन वाली 2 टीमें फाइनल में पहुंचेगी। इस दौरान यश परूथी, राकेश लोहचब, अमित सैनी आदि मौजूद थे।


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed