फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teams from Sankhol and Nuna Majra secured the first position in dance,

Sonipat News: नृत्य, नाटक और रागनी में सांखोल, नूना माजरा की टीमें रहीं प्रथम

Thu, 17 Sep 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Teams from Sankhol and Nuna Majra secured the first position in dance,
16jjrp18- जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्याति​थि। स्रोत : विभा
झज्जर। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और रागनी सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव में कक्षा 5वीं से 8वीं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग और बुधवार को कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस अवसर पर डीईओ रतिंद्र सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रभावी मंच है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए हरियाणवी लोक संस्कृति, परंपराओं और कला की शानदार झलक प्रस्तुत की। डीईईओ राजबाला मलिक ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहें।

कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग की ग्रुप डांस प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय कन्या हाई स्कूल उंटलोढ़ा की टीम दूसरे, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी आसरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। सोलो डांस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खाचरौली प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौदा द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुभाना तृतीय रहा। रागनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसार की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरावास की टीम तृतीय रही।

कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग में भी दिखा उत्साह

कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग की ग्रुप डांस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांखोल की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भापड़ौदा द्वितीय, राजकीय मिडिल स्कूल वजीरपुर की टीम तृतीय रही। सोलो डांस में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी आसरा ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांखोल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाबोदा खुर्द प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुभाना द्वितीय, राजकीय हाई स्कूल जोंधी तृतीय रहा। रागनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना की टीम प्रथम, राजकीय मिडिल स्कूल वजीरपुर द्वितीय, राजकीय हाई स्कूल नौगांव की टीम तृतीय रही।



इस अवसर पर डीपीसी अनिल शर्मा, डिप्टी डीईओ रूपेंद्र नांदल, डिप्टी डीईओ देवेंद्र सिंह, बीईओ झज्जर सुनीता, बीईओ मातनहेल सुरेशपाल सुहाग, संजय शर्मा, डॉ. महाबीर, डीएमएस विक्रम सिंह, जिला लीगल लिटरेसी कॉर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ, एईओ जयकुमार कौशिक, इंफॉर्मेशन ऑफिसर रविंदर कौशिक, प्रवीण जाखड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed