फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Team of Vinisha, Mahi, Nitigya tops in quiz

Sonipat News: प्रश्नोत्तरी में विनिशा, माही, नितिज्ञा की टीम अव्वल

Thu, 14 Mar 2024 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Team of Vinisha, Mahi, Nitigya tops in quiz
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में आयोजित दृश्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी में विनिशा-माही-नितिज्ञा की टीम ने बाजी मारी। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयोजन में आयोजित दृश्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया। प्रश्नोतरी के लिए आठ टीमें बनाई गई। प्रत्येक टीम में तीन-तीन छात्राएं शामिल रहीं। प्रश्नोत्तरी में तस्वीरों के माध्यम से प्रतिभागियों से सवाल पूछे गए। तीन चक्रों में प्रश्नोत्तरी संपन्न हुई।
विज्ञापन

अंत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली विनिशा-माही-नितिज्ञा की टीम को प्रथम, हीना-दिशा-अंशिका को द्वितीय और अन्नु-नैंसी-हिमानी को तृतीय पुरस्कार से सुशोभित किया गया। प्रश्नोत्तरी के समापन पर विजेताओं को प्राचार्य ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रश्नोत्तरी के आयोजन में जैव प्रौद्योगिकी की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रगति समेत प्राध्यापिकाओं डॉ. सविता और कुसुमलता ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed