{"_id":"68d84400d4fe9417b20d84ff","slug":"team-formed-to-clean-the-city-by-diwali-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142965-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिवाली तक शहर स्वच्छ बनाने के लिए बनाई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिवाली तक शहर स्वच्छ बनाने के लिए बनाई टीम
Sun, 28 Sep 2025 07:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत में भगवान विश्वकर्मा चौक पर चलाए गए अभियान के दौरान सफाई करते मेयर राजीव जैन।
सोनीपत। सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को भगवान विश्वकर्मा चौक से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। चौक एवं मूर्ति की पानी से धुलाई करके पुष्प अर्पित किए गए। चौक से लेकर रोहतक रोड फ्लाईओवर तक कूड़ा उठवाया गया।
मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर सोनीपत अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार चलने वाले स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सेक्टर 15-16 की सड़क पर भी झाड़ियों को काटने के साथ कूड़ा उठाया गया।
मेयर ने बताया कि दिवाली तक शहर को सुथरा बनाने के लिए स्वच्छता प्रहरियों एवं निगम अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन किया जाएगा जो मुख्य सड़कों को बीट अनुसार बांटकर सघन सफाई अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान अधिवक्ता नवीन रेलन, शैलेंद्र तोमर, अधिवक्ता नकीन मेहरा, त्रिभुवन कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, विक्की शर्मा, नरेश वर्मा, राजकुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।