फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers from across the state will protest at the Education Minister's residence today.

Sonipat News: शिक्षा मंत्री के आवास पर आज प्रदेशभर के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

Sat, 08 Nov 2025 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teachers from across the state will protest at the Education Minister's residence today.
फोटो 09- सोनीपत के गन्नौर के गांव दातौली ​​स्थित राजकीय विद्यालय में अध्यापकों को प्रदर्शन में
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर प्रदेशभर के शिक्षक सरकार की शिक्षा-शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार 8 नवंबर को पानीपत स्थित शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान शिक्षक शिक्षकों की लंबित मांगों को मजबूती से उठाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान नरेंद्र चहल, जिला सचिव दिनेश छिक्कारा, जिला लेखा परीक्षक राजेंद्र सिंह, कार्यालय सचिव रोहतास कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के गन्नौर ब्लॉक सचिव सुरेश कादियान ने शुक्रवार को गन्नौर के विद्यालयों का दौरा किया।
विज्ञापन

गांव दातौली, बेगा, घसौली व बड़ी के राजकीय विद्यालयों में दौरे के दौरान अध्यापकों का आह्वान कर 8 नवंबर को शिक्षा मंत्री आवास पर होने वाले प्रदर्शन में सहयोग की मांग की। जिला प्रधान नरेंद्र चहल, जिला सचिव दिनेश छिक्कारा ने अध्यापकों से मांग की, कि वह शिक्षकों की इस आरपार की लड़ाई में सहयोग करें, जिस पर अध्यापकों ने भी प्रदर्शन में शामिल होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सचिव दिनेश छिक्कारा ने बताया कि अध्यापक संघ की मांग है कि वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त जेबीटी, सीएंडवी या पदोन्नत टीजीटी को नियुक्ति के समय की शर्तों के अनुसार आश्वासित कॅरिअर प्रगति (एसीपी) का लाभ दिया जाए। निदेशालय स्तर पर टीजीटी, पीजीटी के एसीपी मामलों का अतिशीघ्र निपटारा किया जाए।
कच्चे कर्मचारियों व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे अध्यापकों को नियमित किया जाए। सभी खाली पदों को नियमित भर्ती से भरा जाए। प्राथमिक विद्यालयों से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की व्यवस्था की जाए।

जिला प्रधान नरेंद्र चहल ने बताया कि 9 जून को हरियाणा माध्यमिक शिक्षा के निदेशक व मौलिक शिक्षा के निदेशक और संगठन की बातचीत में कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन उन्हें अब तक लागू नहीं किया गया है। उल्लास, बीएलओ, पीपीपी सहित सभी गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाई जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed