फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers demonstrated against privatization and pending demands

Sonipat News: निजीकरण व लंबित मांगों पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 31 Jul 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 31 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated against privatization and pending demands
फोटो 11: सोनीपत के गन्नौर में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। स्रोत: संघ
गन्नौर। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और स्कूल शिक्षक फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अध्यापकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षा के निजीकरण, सेवा नियमों में बदलाव और अध्यापकों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने विरोध जताया। उन्होंने शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के खंड सचिव तारा सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रधान नरेंद्र चहल और संगठन सचिव रोहताश चहल मौजूद रहे। संघ की प्रमुख मांगों में सार्वजनिक शिक्षा का विस्तार, एसएमसी और स्कूल मर्जर पर रोक, जेबीटी शिक्षकों के तत्काल तबादले, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना और पुरानी पेंशन का लाभ देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र चहल ने कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति 2020 के नाम पर ग्रामीण स्कूलों को बंद कर रही है जो गलत है। प्रदर्शन में संदीप कुमार, सुरेश कादयान, कुलदीप सिंह, अवधेश कुमार, देवेंद्र, रोहतास सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed