फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers and employees of Murthal University started a protest against the Vice Chancellor and gheraoed him

Sonipat News: मुरथल विवि में शिक्षकों व कर्मचारियों ने कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल किया घेराव

Thu, 17 Apr 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers and employees of Murthal University started a protest against the Vice Chancellor and gheraoed him
फोटो 26- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रद
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रशासनिक तानाशाही व अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षक संघ डिक्रूटा व कर्मचारी संघ ने धरना देकर प्रदर्शन किया। कुलपति कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरने में शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए व्यापक बदलाव की मांग की। साथ ही कुलपति कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

यूनियनों ने आरोप लगाया कि कार्यकारी परिषद (ईसी) में विश्वविद्यालय अधिनियम का उल्लंघन कर सदस्यों को मनोनीत किया गया है। कुलपति ने ईसी की बैठक की मिनट्स में भी अपनी मनमर्जी से संशोधन व छेड़छाड़ की है। यूनियनों ने बैठक की ऑनलाइन रिकॉर्डिंग व सीसीटीवी फुटेज की सुरक्षित कस्टडी की मांग करते हुए इनके खुर्द-बुर्द होने की आशंका जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हुआ है। यह केवल कागजों में ही चल रही है, क्योंकि पुस्तकालय में दो वर्ष से नई पुस्तकें नहीं खरीदी गईं हैं। इसके अलावा इंटरनेट सुविधा व एंटी-प्लेजरिज्म सॉफ्वेयर उपलब्ध नहीं है। पहचान पत्रों का वितरण अधूरा है, इससे छात्रों व शोधकर्ताओं को असुविधा झेलनी पड़ रही है। कर्मचारियों की पदोन्नतियां कई वर्ष से लंबित हैं।
विज्ञापन

सरकार के समक्ष रखीं मांगे
विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार ही ईसी सदस्यों की नियुक्ति की जाए। एनईपी 2020 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। लंबित पदोन्नतियों को शीघ्र पूरा किया जाए। पुस्तकालय में नई किताबें व शोध-संसाधनों की बहाली की जाए। सभी छात्रों को पहचान पत्र जल्द दिए जाएं। अकादमिक ब्लॉक की सभी लिफ्ट चालू की जाए। विवि की सड़कों की मरम्मत कराई जाए। पुस्तकालय का समय बढ़ाया जाए, शाम तक खुला रखा जाए। संघ अध्यक्षों पर गठित जांच समिति रद्द की जाए और निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद व समाधान की मांग
यूनियनों ने कहा कि यदि प्रशासन ने संवाद व समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया तो यह आंदोलन वीरवार को जारी रहेगा। आगामी दिनों में आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। प्रदर्शन में अनिल, ऋषिकेश, जोगेंद्र, कुलदीप, दिनेश छिक्कारा, रोहतास गंगाना, नवीन, जसपाल, पवन धानिया, रमेश कुमार, रामप्रसाद, जगत सिंह, सुरेंद्र पाल, मदनपाल, सुरजीत कुमार सहित काफी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed