{"_id":"63adf497304f6c7e567250ab","slug":"tdi-management-deposited-90-lakh-rupees-residents-expressed-their-anger-for-not-depositing-the-outstanding-electricity-bill-sonipat-news-rtk667851661","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टीडीआई प्रबंधन ने 90 लाख रुपये जमा कराए, बकाया बिजली बिल जमा न कराने पर रेजिडेंट्स ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टीडीआई प्रबंधन ने 90 लाख रुपये जमा कराए, बकाया बिजली बिल जमा न कराने पर रेजिडेंट्स ने जताया रोष
विज्ञापन
किंग्सबरी सोसाइटी में बिल्डर के खिलाफ रोष जताते रेजिडेंट्स। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। तनेजा डेवलपर्स इंफ्रास्ट्रक्चर (टीडीआई) प्रबंधन ने 90 लाख रुपये बिजली बिल जमा करा रखा है। बकाया करीब 6 करोड़ का बिल जमा न कराने के विरोध में वीरवार को किंग्सबरी सोसाइटी में रेजिडेंट्स ने एकत्रित होकर बिल्डर के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बिल्डर की ओर से बकाया बिल की राशि बिजली निगम कार्यालय में जमा नहीं कराया तो वह बिल्डर कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर देंगे। साथ ही रेजिडेंट्स ने चंडीगढ़ जाकर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला को शिकायत की। इस पर मंत्री ने टीडीआई प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
किंग्सबरी फेडरेशन के प्रधान अरविंद बेनिवाल, सुरेश लुथरा, वेदप्रकाश, रवि दहिया, सुमित कुमार ने बताया कि हर परिवार बिजली बिल 6.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से जमा कराता है। साथ ही बिजली गुल होने पर जेनरेटर से बिजली 29 रुपये प्रति यूनिट मिल रही है। रेजिडेंट्स का आरोप है कि एडवांस बिजली बिल देने के बावजूद बिल्डर की तरफ से बिल की राशि जमा नहीं कराई जा रही है। बिल्डर की लापरवाही के कारण 12 दिसंबर को बिजली कनेक्शन काटा गया था। 13 दिसंबर को वह उपायुक्त से मिलने गए थे। उस दौरान उपायुक्त ने बिल्डर को जल्द बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त के आदेश पर बिजली निगम ने शाम के समय बिजली कनेक्शन जोड़ दिया था। उसके कुछ समय बाद बिल्डर ने बिजली निगम को 90 लाख रुपये जमा कराए थे। बकाया अन्य राशि को जल्द जमा कराने की बात कही थी। उसके बाद अब तक कोई राशि जमा नहीं कराई है। ऐसे में बिजली निगम की ओर से बार-बार बिल्डर को दोबारा बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है।
किंग्सबरी फेडरेशन के प्रधान अरविंद बेनिवाल ने कहा कि अगर जल्द ही बिल्डर ने बकाया राशि जमा नहीं कराई तो वह बिल्डर कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर देंगे। दूसरी हो वीरवार को ही रेजिडेंट्स सीके सेजवानी, विजय चौधरी, वासुदेव सचदेवा व नीरज मेहता चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने बिजली मंत्री रणजीत चौटाला को शिकायत देकर टीडीआई प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर बिजली मंत्री ने शुक्रवार को टीडीआई प्रबंधन के अधिकारियों को फोन करके अपने कार्यालय में बुलाया है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता संदीप जैन को फोन करके 1 जनवरी तक टीडीआई प्रबंधन के कनेक्शन न काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
टीडीआई प्रबंधन ने बकाया बिजली बिल 90 लाख रुपये जमा करा रखे है। बकाया 6 करोड़ रुपये जल्द जमा कराने का आश्वासन दिया था। उसके बावजूद टीडीआई प्रबंधन ने बकाया राशि जमा नहीं कराई है।
देवेश दहिया, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम