फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taxi driver death case, one month after police do not search any acused

टैक्सी चालक हत्याकांड : एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 20 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Thu, 20 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver death case, one month after police do not search any acused
टैक्सी चालक अमित कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव सेरसा के पास ड्रेन नंबर-8 के निकट हत्या कर फेंके गए टैक्सी चालक के शव के मामले में एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस इस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। टैक्सी चालक के परिजनों का आरोप है कि मामले से जुड़ा सबूत देने के बाद भी पुलिस उस पर आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने मामले की जांच किसी एजेंसी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कुंडली थाना पुलिस ने 23 मार्च को गांव सेरसा के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर-8 के किनारे एक युवक का शव मिला था। उसके सिर व माथे पर चोट के निशान थे। साथ ही युवक के मुंह पर भी कपड़ा बंधा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। बाद में समाचार पत्र में छपी खबर को देखकर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त सोनीपत की इंडियन कॉलोनी निवासी अमित (31) के रूप में की थी। अमित के पिता भूपेंद्र ने 24 मार्च को ही बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया था। परिजनों ने बताया कि अमित टैक्सी चालक था और दिल्ली में टैक्सी चलाता था। वह प्रतिदिन रात का अपने घर आ जाता था, लेकिन 22 मार्च को वह नहीं लौटा। उसके मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया गया तो वह बंद मिला था। जिस पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इस मामले में करीब एक माह बाद भी पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा सकी है। परिजनों ने पुलिस पर मामले में ठोस प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया है। अमित के पिता भूपेंद्र ने बताया कि उन्हें अमित की टैक्सी से बरामद हुई टोल की पर्ची को भी पुलिस को दिया। उसके बाद भी पुलिस ने गाड़ी का पता लगाने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

नरेला में हत्या किए जाने का शक
भूपेंद्र ने बताया कि उसे शक है कि उसके बेटे अमित की हत्या नरेला क्षेत्र में की गई है। उसके बेटे की गाड़ी की जीपीएस लोकेशन 22 मार्च की शाम छह से तीन बजे तक नरेला की है। बाद में तड़के नरेला से गाड़ी की लोकेशन यूपी की तरफ जाती है, जिससे शक है कि आरोपियों ने नरेला क्षेत्र में वारदात को अंजाम देकर शव को ड्रेन के पास फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी एजेंसी से कराई जाए मामले की जांच
अमित के पिता भूपेंद्र ने बताया कि उसके बेटे की हत्या के मामले की जांच एजेंसी एसआईटी या सीआईए से कराई जानी चाहिए। उन्हें यकीन है कि यह मामला जल्द खुल जाएगा। इसके लिए वह पिछले सप्ताह पुलिस अधीक्षक से मिले थे, उन्होंने जल्द मामले से पर्दा उठाने का आश्वासन दिया था। उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
    
अमित हत्याकांड में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। मामले से जुड़े सबूतों को बारीकी से खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप कर देगी।
-सोमबीर, थाना प्रभारी कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed