फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tasty decision of the government...Murthal's paratha will be cheaper

Sonipat News: सरकार का स्वाद भरा फैसला...मुरथल का पराठा होगा सस्ता

Sat, 06 Sep 2025 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tasty decision of the government...Murthal's paratha will be cheaper
12 : मुरथल का जायकेदार पराठा। संवाद
नीरज आंतिल
विज्ञापन

सोनीपत। पराठे के शौकीनों के लिए जायकेदार खबर है। 22 सितंबर से पराठों पर लगने वाला 5 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) खत्म होने जा रहा है। इस घोषणा से आम लोग के साथ ही मुरथल के ढाबा संचालक भी उत्साहित हैं। टैक्स घटने से अब लोगों की जेब नहीं कटेगी बल्कि पराठे का स्वाद बढ़ जाएगा।
नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मुरथल में छोटे एवं उच्च स्तरीय मिलाकर 50 से अधिक ढाबा संचालित होते हैं। यूं तो इन ढाबों पर सभी तरह के व्यंजन मिलते हैं लेकिन मुरथल पूरे देश में पराठों के स्वाद को लेकर जाना जाता है। इस वजह से हर रोज करीब 15 से 20 हजार लोग इन ढाबों पर सिर्फ पराठा खाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

दिन भर इन ढाबों पर खाने के शौकीन मुसाफिरों का आना जाना लगा रहता है। यही नहीं, शाम होने के बाद तो पूरी रात ढाबे विशेष रूप से गुलजार रहते हैं। मुरथल का पराठा खाने के लिए सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर और दूसरे राज्यों से भी लोग आते हैं। संपन्न लोग तो लग्जरी वाहनों से परिवार समेत सिर्फ पराठा खाने के लिए यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराठों पर लगने वाली 5 फीसदी जीएसटी खत्म होने से ढाबा संचालकों को और कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।ढाबा संचालक अमित दहिया कहते हैं पराठों पर जीएसटी खत्म होने के बाद निश्चित तौर पर खाने के शौकीनों की भीड़ और बढ़ेगी। अभी पराठों की कितनी कीमतें घटेंगी यह समीक्षा बाद में की जाएगी। संवाद
रोजाना एक करोड़ से अधिक के पराठे खा जाते हैं शौकीन
आपको जानकर हैरानी होगी कि मुरथल के ढाबों पर हर रोज करीब एक करोड़ रुपये से अधिक के पराठे बिक जाते हैं। ढाबों पर मिलने वाले एक पराठे की न्यूनतम कीमत 100 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक है। दो हजार रुपये का पराठा कई सब्जियों को मिलाकर तैयार किया जाता है।
एक पराठे का 2 हजार बिल आने पर बने थे मीम्स
पिछले दिनों मुरथल ढाबे पर खाना खाने आए एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पराठे का 2,000 रुपये बिल पोस्ट किया तो काफी मीम्स बने थे। लोगों ने पराठे के दाम पर खूब चटखारे लिए थे। हां, अब जीएसटी खत्म होगी तो यूजर्स को फिर नए मीम्स डालने का मौका जरूर मिलेगा।

वर्जन-

-पराठे पर जीएसटी खत्म होने से बिक्री और बढ़ेगी। इससे ग्राहक एवं व्यापारी दोनों को फायदा होगा। पूरी तस्वीर आदेश प्रभावी होने के बाद साफ हो पाएगी।
-बिजेंदर पहलवान, प्रधान मुरथल ढाबा एसोसिएशन।
..............

मुरथल में मिलने वाले अलग-अलग पराठे
-आलू का पराठा
-आलू प्याज से मिश्रित पराठा
-गोभी का पराठा
-पनीर का पराठा
-मिक्स पराठा
-मूली मिश्रित पराठा
............
रोहतक में तीन पराठे खाने पर 1 लाख का इनाम भी रहा चर्चा में

पराठे को लेकर रोहतक भी चर्चा में रहा है। डी पार्क स्थित पराठा विक्रेता मोनू गहलावत ने 50 मिनट में 3 पराठे खाने पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मोनू बताते हैं 2007 से अब तक दो लोग ही इस रिकाॅर्ड को तोड़ सके हैं। पिछले 7 साल से ऐसा कोई व्यक्ति नहीं आया जो 50 मिनट में 3 पराठे खा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed