फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tarun becomes cyber security expert

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बने तरुण

Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tarun becomes cyber security expert
सोनीपत। सोनीपत के तरुण गहलावत ने गूगल में बतौर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट नियुक्ति पाई है। साथ ही उसे सवा करोड़ रुपये का सालाना पैकेज भी मिला है। 17 साल की उम्र तक सवा करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे और 18 वर्ष का होने पर यह पैकेज करीब दो करोड़ रुपये का हो जाएगा। तरुण ने गूगल में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। चयनित होने के बाद 6 महीने का प्रशिक्षण हुआ। इस परीक्षा में एक लाख में से 98 हजार अंकों का स्कोर हासिल करने के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में स्थित गूगल मुख्यालय में बतौर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट का पद मिला।
विज्ञापन

तरुण 12 वीं की बोर्ड परीक्षा देने के बाद इस पद पर ज्वाइन करेंगे। तरुण के पिता प्रमिंद्र गहलावत ने बताया कि बचपन से ही बेटे का रुझान मोबाइल और कंप्यूटर की ओर था। इसी दौरान उसका नामांकन श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में कराया, जहां उसे रोबोटिक में कोडिंग भी सीखने को मिली। इसके बाद तरुण खुद के प्रोग्राम तैयार कर इंटरनेट पर अपलोड करने लगा। तरुण के स्कूल में पहुंचने पर शिक्षकों ने स्वागत किया। निदेशक हिमांशु कुच्छल व प्रधानाचार्य नीलम हांडा ने तरुण को उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed