फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Target to increase the number of students in schools by 25 percent by April 15

Sonipat News: स्कूलों में 15 अप्रैल तक 25 फीसदी विद्यार्थी संख्या बढ़ाने का लक्ष्य

Wed, 03 Apr 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Target to increase the number of students in schools by 25 percent by April 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शिक्षा विभाग राजकीय स्कूलों में विद्यार्थी संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहा है। यही कारण है कि नए शैक्षणिक सत्र में प्रत्येक स्कूल को गत वर्ष की तुलना में 25 फीसदी विद्यार्थी संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसके लिए स्कूलों को 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
अध्यापक दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चला रहे हैं। ड्रॉपआउट बच्चों को पता लगाकर उनके अभिभावकों को बच्चों का दाखिला राजकीय स्कूूल में करवाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिक्षा अधिकारियों के साथ शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थी संख्या बढ़ाने के लिए अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा कर उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को छठी कक्षा में दाखिला दिलाने की जिम्मेवारी विद्यालय मुखिया की है। सभी विद्यालय मुखिया अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें।
विज्ञापन

बैठक के बाद जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक परियोजना समन्वयक के साथ विद्यार्थी संख्या बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल तक मनाए जाने वाले प्रवेश उत्सव तक निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही के लिए शिक्षक खुद जिम्मेदार होंगे। बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा, खंड शिक्षा अधिकारी खरखौदा सुजाता खत्री, एफएलएन के जिला नोडल अधिकारी मनोज वर्मा, सहायक परियोजना समन्वयक रूपेंद्र सिंह पूनिया, एपीसी अतर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय मुखिया व कक्षा प्रभारी करवाएंगे दो-दो बच्चों के दाखिले
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि सभी विद्यालय मुखिया व प्रत्येक कक्षा प्रभारी को दो-दो नए विद्यार्थियों का दाखिला करना होगा। इसका विवरण अध्यापकों की एपीएआर में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की संख्या के अनुसार और आवश्यकता पड़ने पर दोहरी शिफ्ट लगाई जाए, जिससे एक कक्षा एक अध्यापक की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
गैर मान्यता प्राप्त स्कूल होंगे बंद
नवीन गुलिया ने कहा कि शिक्षा विभाग ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों का दाखिला राजकीय विद्यालयों में किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय मुखिया व कक्षा अध्यापक इन विद्यार्थियों को राजकीय स्कूलों में लेकर आए, जिससे उनका लक्ष्य भी पूरा हो सकेगा और विद्यार्थी संख्या भी बढ़ेगी।

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया जाएगा पुरस्कृत
शिक्षा विभाग की तरफ से पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए निपुण रिपोर्टर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। एफएलएन के जिला नोडल अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी काे 11 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा, तर्क संगति, भाषा विकास, आत्मविश्वास व बुनियादी साक्षरता को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed