फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tantrik arrested for cheating Rs 448700 for misleading home.

गृह क्लेश मिटाने का झांसा देकर 448700 रुपये ऐंठने का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tantrik arrested for cheating Rs 448700 for misleading home.
खरखौदा। क्षेत्र के युवक को झांसे में लेकर गृह क्लेश मिटाने के नाम पर 448700 रुपये ऐंठने के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला मोहम्मद नईम है। नईम से चार लाख रुपये भी पुलिस ने उसके मुजफ्फरनगर स्थित घर से बरामद कर लिये हैं। शनिवार को तांत्रिक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

खरखौदा थाना क्षेत्र के दीपक ने एसपी को शिकायत दी थी कि टीवी पर तांत्रिक का विज्ञापन देखकर उसने उससे संपर्क किया था। जिस पर आरोपी ने उनके घर का क्लेश मिटाने के नाम पर उससे अलग-अलग समय में 448700 रुपये ऐंठ लिए थे। आरोपी ने 4.05 लाख रुपये मुजफ्फरनगर निवासी शाहरूख के खाते में डलवाए थे। पुलिस ने अब आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शाहरूख आरोपी का बेटा है। जिसके खाते में नकदी डलवाई गई। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिससे नकदी को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed