फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tanker caught angle, person died due to fall

Sonipat News: चलते टैंकर का पकड़ा एंगल, गिरने से व्यक्ति की मौत

Fri, 02 Dec 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tanker caught angle, person died due to fall
गांव सिसाना में धर्मार्थ गोशाला के पास चलते टैंकर की लोहे के एंगल को सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने पकड़ कर लटक गया। ब्रेकर पर झटका लगने से व्यक्ति सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सिसाना की धर्मार्थ गोशाला के सामने स्थित डेरा शिरडी नाथ के महंत भोचालनाथ ने कहा कि वीरवार शाम वह डेरे के बाहर स्थित दुकान पर खड़े थे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा था। वह खरखौदा की ओर से आ रहे एक तेल टैंकर के साइड में लगी लोहे की एंगल को पकड़कर उस पर लटक गया। ब्रेकर पर तेज झटका लगने से वह सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महंत भोचालनाथ की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed