फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taniksh and Lakshit won in quiz, Minutey in Kalash decoration and Shivam won in solo dance.

Sonipat News: प्रश्नोत्तरी में तनिक्ष व लक्षित, कलश सजावट में मिनटी व एकल नृत्य में शिवम ने मारी बाजी

Sat, 19 Oct 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Oct 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Taniksh and Lakshit won in quiz, Minutey in Kalash decoration and Shivam won in solo dance.
फोटो 27- सोनीपत के बाल भवन में बाल महोत्सव के दौरान समूह नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत :
सोनीपत। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव-2024 का तीसरा दिन रहा। मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम अमित कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


बाल महोत्सव में तीसरे दिन समूह नृत्य, एक नृत्य, एकल गायन, थाली पूजन, कलश सजावट व प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं ने 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका रिचा, पारूल, श्वेता, अनीता देवी, डॉ. शैलजा, सीमा, निकेंद्र, देवेंद्र कुमार व डाॅ. रीना ने निभाई। मंच संचालन शिक्षा विभाग से एपीसी अत्तर सिंह ने किया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी में तनिक्ष व लक्षित प्रथम, नैतिक व विहान द्वितीय, तुलिका व ऋदिमा तृतीय रहे। कलश सजावट में मिनटी प्रथम, रितिका द्वितीय, शीतल तृतीय रही। चित्रकारी स्पर्धा में प्रिया व रामानुज प्रथम, हर्षी व यश द्वितीय, मुकुल व योग्य तृतीय रहे। एकल नृत्य में शिवम प्रथम, कशिश द्वितीय, स्नेहा तृतीय रही। एकल गायन विनीत प्रथम, मनसविता द्वितीय, कार्तिक तृतीय रहा। समूह नृत्य में लवन्या ग्रुप प्रथम, नयन ग्रुप द्वितीय, कुसुम ग्रुप तृतीय रहा। मनोरंजन स्पर्धा लड़कियों में मालवीय शिक्षा सदन, लड़कों में रामजस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम प्रथम रही। सरस्वती शिक्षा सदन मुरथल रोड व मालवीय शिक्षा सदन स्कूल की टीम द्वितीय, ओम पब्लिक स्कूल गोहाना व सरस्वती शिक्षा सदन मुरथल रोड की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed