Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sworn to work according to the Constitution

Sonipat News: संविधान के अनुरूप काम करने की दिलाई शपथ

Thu, 27 Nov 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sworn to work according to the Constitution
फोटो 05- सोनीपत के लघु सचिवालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते वि​भिन्न विभाग
सोनीपत। देश की ताकत अपने महान संविधान में निहित है। इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है। मजबूती से एकता के सूत्र में बंधा है। यह बात नगराधीश डॉ. अनमोल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने इस संविधान को अपनाकर 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था।
विज्ञापन

डॉ. अनमोल संविधान दिवस पर लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरि रखकर उनकी भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराधीश ने कहा कि संविधान में जहां एक तरफ हमें अधिकार दिए गए हैं वहीं दूसरी ओर कर्तव्य दिए गए हैं। हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी नहीं भूलना चाहिए। हमें संविधान निर्माताओं के संजोए गए सपनों के अनुरूप राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना है। कार्यक्रम में डीसीपी कुशल सिंह, एसीपी राजदीप मोर, डीआरओ सुशील शर्मा, तहसीलदार कीर्ति दहिया, डीडीपीओ मनीष मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed