{"_id":"5fa995338ebc3e8cba6c4795","slug":"swift-dzire-car-caught-fire-on-gt-road-cloth-merchant-burnt-alive-sonipat-news-rtk582093198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में जीटी रोड पर डिजायर कार में लगी आग, जिंदा जला पानीपत का कपड़ा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में जीटी रोड पर डिजायर कार में लगी आग, जिंदा जला पानीपत का कपड़ा व्यापारी
Tue, 10 Nov 2020 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के सामने धू-धूकर जलती कार।
सोनीपत में जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास कार में आग लगने से कपड़ा व्यापारी जिंदा जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है, हालांकि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और क्षत-विक्षत शव पोस्टमार्टम को भेजा। शव कपड़ा व्यापारी का है और वह कार को सर्विस कराकर लाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
सोमवार को स्विफ्ट डिजायर कार में आग लगी राहगीरों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और जांच की तो कार के अंदर एक युवक का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की तो सामने आया कि कार समालखा (पानीपत) निवासी सुनील की है। उनसे संपर्क करने पर पता लगा कि उनका बेटा वाशू जैन कार लेकर गया है।
विज्ञापन
वह घर से कार की सर्विस कराकर लाने की बात कहकर निकला था। आसपास के मजदूरों ने बताया कि कार काफी देर से वहां खड़ी थी। बाद में उसमें आग लग गई। पुलिस शार्ट-सर्किट से आग का अंदेशा जता रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
तीन माह पहले ही पानीपत अंसल सिटी में शिफ्ट हुआ था परिवार
कार में आग से जलने वाला युवक समालखा का वाशु जैन था। वह फिलहाल पानीपत अंसल सिटी में रहता था। उनका परिवार तीन महीने पहले ही समालखा से पानीपत अंसल सिटी में शिफ्ट हुआ था। वाशु जैन कपड़ा व्यापारी था। कपड़ा व्यापारी वाशु जैन की एक साल पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती है।