{"_id":"687bf53568cbd2e59a08b5af","slug":"swachhata-warrior-award-will-be-given-tomorrow-if-good-ranking-is-received-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139545-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अच्छी रैंकिंग आने पर कल देंगे स्वच्छता योद्धा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अच्छी रैंकिंग आने पर कल देंगे स्वच्छता योद्धा सम्मान
Sun, 20 Jul 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। स्वच्छता रैंकिंग में सोनीपत को देश में 38वां स्थान मिलने पर 21 जुलाई को ककरोई रोड स्थित सिद्धार्थ गॉर्डन में स्वच्छता योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान भोज का भी आयोजन होगा।
मेयर राजीव जैन ने प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता अभियान के तहत 19 जुलाई को गांव रेवली, गढ़ी ब्राह्मणान व जगदीशपुर में सफाई अभियान चलाने के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि अच्छी रैंकिंग मिलने के बाद इससे ऊपर जाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारी एक साथ बैठकर भोज करेंगे और अगले लक्ष्य के लिए विचार साझा करेंगे। शनिवार को सफाई अभियान रेवली गांव में मंदिर के पास से शुरू किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पार्क बनवाने की मांग रखी। मेयर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ढाई करोड़ रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कार्य शुरू होगा। गढ़ी ब्राह्मणान में महलाना रोड से शुरू हुआ अभियान चार घंटे तक चला।
गांव जगदीशपुर में प्रवेश द्वार से लेकर नालियों को साफ किया। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, पार्षद पति प्रवीण सैनी, जेपी रेवली, मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, सतेंद्र दहिया, अधिवक्ता नकिन मेहरा, जोगेंद्र, ओमराम सैनी, अंग्रेज स्वामी, रामबीर सैनी भी उपस्थित रहे।