फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Suspension removed: Now new saplings will get a new lease of life

निलंबन हटा : अब नई पौध को मिलेगी संजीवनी

Wed, 12 Mar 2025 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Suspension removed: Now new saplings will get a new lease of life
फोटो 42- कुलदीप मलिक, संचालक, कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी, बड़वासनी।
सोनीपत। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर लगाए गए निलंबन को हटा दिया है। जिससे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। वहीं कुश्ती की नई पौध को भी संजीवनी मिली है। खेल मंत्रालय की तरफ से दिए गए फैसले को लेकर सोनीपत जिले में कुश्ती अकादमी संचालकों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगाए गए निलंबन के कारण कई महीनों से खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। यही नहीं सीनियर नेशनल के खेलों तक को मान्यता नहीं मिल रही थी। जिसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा था। निलंबन हटने से खिलाड़ियों ने भी राहत की सांस ली है। इस निर्णय से खेलों को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई है। अब खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी।
विज्ञापन

-खेल मंत्रालय ने जो निर्णय लिया है, वह बहुत सोच-समझकर ही लिया होगा। निलंबन हटने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ कैसा काम करेगी, इसकी तस्वीर भविष्य में ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप मलिक, संचालक, कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी, बड़वासनी
--
-भारतीय कुश्ती महासंघ पर निलंबन के कारण नए बच्चों को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। खेल मंत्रालय के फैसले से नई पौध को आगे बढ़ने का मार्ग मिलेगा और खिलाड़ियों को राहत मिलेगी।
-चौ. खजान सिंह कुश्ती अकादमी (अखाड़ा), जुआं।
--
-डब्ल्यूएफआई पर लगे प्रतिबंध के कारण सीनियर नेशनल व फेडरेशन के खेलों को मान्यता नहीं मिल पा रही थी। प्रतिबंध हटने से अब विभिन्न खेल गतिविधियाें को शुरू करवाने का रास्ता भी साफ हो गया है। वहीं फेडरेशन व अन्य खेलों को मान्यता मिल सकेगी।

-कुलबीर राणा, प्रशिक्षक, युद्धवीर अखाड़ा, ककरोई रोड

फोटो 42- कुलदीप मलिक, संचालक, कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी, बड़वासनी।

फोटो 42- कुलदीप मलिक, संचालक, कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी, बड़वासनी।

फोटो 42- कुलदीप मलिक, संचालक, कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी, बड़वासनी।

फोटो 42- कुलदीप मलिक, संचालक, कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी, बड़वासनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed