फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Surveillance will be increased on the trafficking of banned drugs and illegal narcotics.

Sonipat News: प्रतिबंधित दवा व अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर बढ़ाई जाएगी निगरानी

Thu, 01 Jan 2026 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Surveillance will be increased on the trafficking of banned drugs and illegal narcotics.
फोटो 03- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित लघु सचिवालय में जिलास्तरीय नशा नियंत्रक एवं समन्वयक बैठक म
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि नशे को समाप्त करने के लिए सभी विभागों, संस्थाओं, समाज की संयुक्त भागीदारी अनिवार्य है। दुकानों व मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा की बिक्री, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर निगरानी बढ़ाई जाए। हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में संयुक्त रूप से संबंधित विभाग छापामार कार्रवाई करें।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में बुधवार को उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में जिलास्तरीय नशा नियंत्रक एवं समन्वयक बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य नशा नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा, अवैध नशा तस्करी पर प्रभावी रोकथाम, सभी विभागों के बीच समन्वय को और सशक्त बनाना रहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, जिला शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, एएनटीएफ, एनसीबी प्रतिनिधि, राजस्व विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के अधिकारियों ने बैठक में अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, समुदाय स्तर पर नशा-रोधी जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी एवं नियमित रूप से आयोजित किया जाए। नशा करने वाले व्यक्तियों के पुनर्वास एवं काउंसलिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग व सामाजिक संस्थाओं के समन्वय को और मजबूत किया जाए।
बैठक में डीसीपी नरेंद्र सिंह कादियान, जिला न्यायवादी सुरेश खत्री, नगराधीश डॉ. अनमोल, एसीयूटी योगेश दिल्हौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed