फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Suresh Gehlot made election officer for bar elections

Sonipat News: बार चुनाव के लिए सुरेश गहलोत को बनाया चुनाव अधिकारी

Mon, 20 Nov 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Suresh Gehlot made election officer for bar elections
सोनीपत। बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 15 दिसंबर को होना है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश गहलोत को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ राजीव त्यागी, नितिन जैन, प्रदीप आंतिल व युद्धवीर दहिया को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बार कौंसिल पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन समेत जिले की सभी बार एसोसिएशनों का वार्षिक चुनाव 15 दिसंबर को होगा। जिला बार एसोसिएशन में चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह टीम पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाएगी। चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश गहलोत ने बताया कि चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर सूची को जिला बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जा चुका है। चुनाव अधिकारी ने बार से संबंधित सारा अधिकारिक रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर चुनाव प्रक्रिया को सुचारु ढंग से करवाने के लिए बार कौंसिल पंजाब एंड हरियाणा की हिदायतों के अनुसार काम शुरू कर दिया है। फिलहाल जिला बार में 1291 सदस्य हैं। इसके अलावा नए वोट जुड़वाने व कटवाने के लिए 21 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इससे पहले बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा ने प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया था। इस बार 15 दिसंबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है। चुनाव अधिकारी के तौर पर बार का पूरा रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया गया है। चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से काम किया जाएगा। -सुरेश गहलोत, चुनाव अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed