फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Supply of contaminated water due to filling of soil in tanks

Sonipat News: टैंकों में मिट्टी भरने से दूषित पानी की हो रही आपूर्ति

Fri, 22 Aug 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water due to filling of soil in tanks
फोटो 11. सोनीपत के महलाना रोड ​स्थित जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण करते मेयर राजीव जैन व सहायक अ​
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। रखरखाव की कमी के चलते महलाना रोड स्थित जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) के टैंकों में मिट्टी जमा हो गई है। इसके चलते रेलवे लाइन पार पश्चिमी क्षेत्र की काॅलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत मिलने पर मेयर राजीव जैन ने डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
डब्ल्यूडीपी पर मेयर राजीव जैन ने सहायक अभियंता देवेंद्र खासा और सुपरवाइजर नरेंद्र को मौके पर बुलाकर स्थिति की जांच की। एक टैंक के आधे हिस्से में ऊपर तक मिट्टी जमा हो चुकी है, इसलिए पेयजल आपूर्ति के दौरान पहले 10-15 मिनट तक दूषित पानी आने की शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन

एसडीओ देवेंद्र खासा ने कहा कि टैंकों की मिट्टी साफ करवा कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति दी जाएगी। वहीं, मेयर ने सिटी पुलिस स्टेशन से कालूपुर चुंगी स्थित बूस्टिंग स्टेशन तक पेयजल आपूर्ति की पुरानी लाइन को भी बदलने के निर्देश दिए जो जगह-जगह से टूट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते पेयजल लाइन में दूषित पानी मिल रहा है। उन्होंने कालूपुर चुंगी स्थित नए बूस्टिंग का भी दौरा किया और मोटर में आ रही खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed