फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Super-100 results released, 75 students won

Sonipat News: सुपर-100 का परिणाम जारी, 75 विद्यार्थियों ने बाजी मारी

Sat, 16 Mar 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 16 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Super-100 results released, 75 students won
सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत। संवाद
सोनीपत। बुनियाद लेवल-2 के बाद अब सुपर-100 लेवल-1 का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इसमें जिले के 75 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। इनमें मुडलाना खंड के छात्र सिद्धार्थ स्वरूप ने 72.5 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। हैरानी की बात यह है कि जिले का परीक्षा परिणाम महज 4.76 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा के लिए जिले से 2179 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। 6 फरवरी को खंड स्तर पर आयोजित की गई परीक्षा में आठ केंद्रों पर 1575 विद्यार्थियों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। परीक्षा परिणाम में इस बार लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ा है। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 75 विद्यार्थियों में 36 लड़कियां व 39 लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण रहे विद्यार्थी अब लेवल-2 की परीक्षा देंगे। इसमें सफल रहने वाले विद्यार्थियों को दो साल की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में दी जाएगी कोचिंग
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि सुपर-100 परीक्षा में उत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों को अब अलग-अलग बैच में कुरुक्षेत्र में विकल्प फाउंडेशन की तरफ से कोचिंग दी जाएगी। तीन दिन की कोचिंग में विद्यार्थियों को लेवल-2 की परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। कोचिंग के बाद अप्रैल के पहले पखवाड़े में लेवल-2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा परिणाम में जिले में टॉप विद्यार्थी

खंड विद्यार्थी स्कूल प्राप्त अंक
मुडलाना सिद्धार्थ स्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महमूदपुर 145 अंक

सोनीपत मीना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा 101 अंक

राई मंजेश राजकीय उच्च विद्यालय, वाजिदपुर सबौली 100 अंक

--


जिले के टॉप-3 विद्यालय

विद्यालय लड़के लड़कियां कुल

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन 05 00 05

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,गन्नौर 02 01 03

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना 00 03 03
--
किस खंड से कितने विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
खंड उत्तीर्ण विद्यार्थी
सोनीपत 19
मुडलाना 13
राई 13
गन्नौर 12
गोहाना 10
खरखौदा 06
कथूरा 02
कुल 75

क्या है सुपर-100 योजना

स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान रेवाड़ी के सहयोग से 2018 में सुपर-100 योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाना है। योजना के तहत 10वीं कक्षा के ऐसे विद्यार्थी ही पंजीकरण करवा सकते हैं, जिनके नौवीं कक्षा में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक हों। चयनित विद्यार्थियों को दो साल तक निशुल्क कोचिंग दी जाती है। विद्यार्थियों के रहने, खाने-पीने व पढ़ाई का खर्च भी शिक्षा विभाग ही वहन करता है।


वर्जन
सुपर-100 लेवल-1 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें जिले के 75 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। चयनित विद्यार्थी अब लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होंगे। उसमें उत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को दो साल के लिए विकल्प फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।-सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed