फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SUOH Lions dominate the 20th Mile Blockbuster Cup, winning the title by defeating Elite 3-0.

Sonipat News: बीसवांमील ब्लॉकबस्टर कप में एसयूओएच लायंस का दबदबा, एलीट को 3-0 से हराकर जीता खिताब

Tue, 29 Sep 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
SUOH Lions dominate the 20th Mile Blockbuster Cup, winning the title by defeating Elite 3-0.
फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल खेलते ​ - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में आयोजित बीसवांमील ब्लॉकबस्टर कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले संस्करण का खिताब एसयूओएच लायंस ने जीत लिया। रविवार रात खेले गए फाइनल में एसयूओएच लायंस ने एसयूओएच एलीट को सीधे तीन सेट में 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में 14 टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल में एसयूओएच लायंस ने शुरुआत से ही आक्रामक और संतुलित खेल दिखाया। शानदार सर्विस, मजबूत ब्लॉकिंग और सटीक आक्रमण के दम पर टीम ने मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। एसयूओएच एलीट ने भी मुकाबले में संघर्ष किया, लेकिन उसे उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीसवांमील और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इनमें पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अशोका विश्वविद्यालय, ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय, एसआरएम विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन समेत अन्य संस्थानों की टीमें शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में खेले गए। फाइनल मुकाबला रविवार रात 9:30 बजे हुआ। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और उनमें टीम भावना, अनुशासन व खेल भावना को बढ़ावा देना था।

प्रमुख परिणाम
विजेता : एसयूओएच लायंस
उपविजेता : एसयूओएच एलीट
फाइनल परिणाम : एसयूओएच लायंस 3-0 एसयूओएच एलीट
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : यश, एसयूओएच (स्पाइकर)
सर्वश्रेष्ठ आक्रमण खिलाड़ी : चिराग, एसयूओएच लायंस

फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल खेलते

फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल खेलते - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed